श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यदुवंशी समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा,,नन्हें बाल-गोपालों की झांकी ने मोहा मन, चौक-चौराहों पर समाजों ने किया स्वागत

सैकड़ो घऱो और मंदिरों में अवतरित हुये कृष्ण भगवान
सारंगढ़। युगपुरुष भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यदुवंशी समाज द्वारा नगर में दिव्य एवं मनमोहक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हें बाल-गोपाल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी के साथ निकली इस विशाल शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु भक्ति-भाव से सराबोर होकर शामिल हुए।
शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जय स्तंभ चौक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। “नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” तथा “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के गगनभेदी जयघोष से पूरा नगर कृष्णमय हो उठा।
शोभायात्रा के दौरान नंदा चौक में भव्य मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मटका फोड़ कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न चौक-चौराहों पर नगर के सभी समाजों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। जगह-जगह पानी, शरबत, मिठाई एवं प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर यदुवंशी समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समस्त सारंगढ़वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण का विधिवत पूजन-अर्चन किया। साथ ही सारंगढ़ नगर एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता की कामना की गई।
भव्य शोभायात्रा के दौरान नगर में उत्सव एवं भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और कृष्ण भक्ति में डूबे नगर के दृश्य ने जन्माष्टमी पर्व की भव्यता को और बढ़ा दिया। सिविल लाईन स्थित यादव भवन में यादव समाज द्वारा महाभंडारा का अयोजन किया गया था जिसमे भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
नगर स्थित कई मंदिरों और घरों मे अवतरित हुये नंदलाल
——————————-
सारंगढ अंचल में आज जन्माष्टमी के अवसर पर भक्तिमय माहौल दिन भर सराबोर नजर आया सैकड़ों घरों में भगवान कृष्णा जी अवतरित हुए लही नगर स्थित बड़े मठ मंदिर,छोटे मठ मंदिर,नया मंदिर नंदा चौक,द्वारिकाधीश मंदिर,के साथ ही केई मंदिरों मैं भगवान कृष्ण जी का जन्मोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ।









