छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

पत्रकार लक्ष्मी लहरे का रायपुर साहित्य सृजन संस्थान की कवि सम्मेलन में होगा सम्मान ….

सारंगढ़ । रायपुर वृन्दावन हॉल में साहित्य सृजन संस्थान की पांचवें स्थापना दिवस 23 अगस्त के अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा । कवि सम्मेलन राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार कवि सम्मेलन में अपनी काब्य की पाठ करेंगे ।वही लंबे समय से समाज में सजग प्रहरी के रूप में काम कर रहे उत्कृष्ठ विभिन्न विधाएं में काम कर रहे साहित्यकार , समाज सेवक और पत्रकारों का सम्मान होगा । सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के वरिष्ठ साहित्यकार ,पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे का कवि सम्मेलन में “श्रेष्ठ पत्रकार सम्मान 2026″ से सम्मानित किया जाएगा । रायपुर साहित्य सृजन संस्थान के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा ने कार्यक्रम में आमंत्रित किया है । पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे पिछले 26 -27 वर्षों से दो दशक से अधिक समय से साहित्य सृजन और पत्रकारिता में अपनी सक्रिय योगदान निभा रहे हैं । काब्य श्री लक्ष्मीनारायण लहरे ” साहिल” हिंदी साहित्य सृजन हेतु छत्तीसगढ़ काब्य रत्न, काब्य श्री , काब्य गौरव , साहित्य कला रत्न , हिंदी सेवा के लिए दबंग हिंदी सेवा सम्मान जैसे विभिन्न संस्थानों से सम्मानित हैं। वे समाज के प्रहरी के रूप में सक्रिय हैं। रायपुर साहित्य सृजन संस्थान के द्वारा श्रेष्ठ पत्रकार सम्मान 2026 के सम्मान को लेकर उन्होंने कहा कि यह सम्मान मेरे अग्रज संपादकों और पत्रकार साथियों का सम्मान है। सारंगढ़ ,रायगढ़ ,रायपुर,
बिलासपुर एवं अन्य जिला के अग्रज संपादकों और पत्रकारों का सम्मान है जो मेरे संवाद को पाठकों तक पहुंचाते हैं । मैं हृदय से यह सम्मान अपने अग्रजों का सम्मान मानता हूं मुझे खुशी है कि पत्रकार साथियों का स्नेह मुझे सक्रियता के लिए प्रेरणा देती है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button