छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

शराब कोचिया रंगे हाथ पकडाया

सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल, एसडीओपी पुलिस श्रीमती दीपिका मिंज के निर्देशन पर,अवैध शराब बिक्री करने वाले कोचियों पर कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए है, इसी क्रम में थाना प्रउ.निरी. शिव कुमार धारी की नेतृत्व में सबरिया डेरा सलोनीकला के बनाऊ गोड अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखे हैं की सूचना पर रेड कार्यवाही कियें। आरोपी बनाऊ गोड पिता लालजी गोड उम्र 32 साल साकिन सबरिया डेरा सलोनीकला थाना भटगांव जिला सारंगढ़ के कब्जे से 47 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 94 सौ ₹ को समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34 (2) आब. एक्ट के तहत कार्यवाही किया जिसे विधि वत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कियें जिसे मान. न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी शिव कुमार धारी, सउनि बलिराम निराला प्रउनि नवीन ठाकुर प्र.आर. श्रवण बरिहा आर. भूपेंद्र साहू अश्वनी डड़सेना प्रत्येंन बर्मन राजेंद्र चंद्रा म.आर.रीना बघेल, मोहन कुमारी एवं समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button