
सारंगढ़। छग चैंबर ऑफ कॉमर्स जिला इकाई सारंगढ़ एवं भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के संयुक्त तत्वावधान में साप्ताहिक बाजार में छोटे खुदरा दुकानदारों एवं ग्राहकों को सिक्का वितरण कियें। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य रोकड़िया नैमिष नायक एवं प्रमुख लेखपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, जिला अध्यक्ष संगीत सिंह ठाकुर , घनश्याम बंसल, चंद्र प्रताप ठाकुर सहित संगठन के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। बाजार में सिक्कों की कमी से छोटे दुकानदारों और ग्राहकों को लेन-देन में आ रही परेशानी को देखते हुए यह पहल की गई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में दुकानदारों और आम नागरिकों को सिक्कों का वितरण किया गया । चैंबर ऑफ कॉमर्स और एसबीआई के अधिकारियों व सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्थानीय व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि – इससे रोजमर्रा के कारोबार में आसानी होगी।














