छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

युवा कांग्रेस नेता राजकमल अग्रवाल नगरपालिका में विधायक प्रतिनिधि बनें

सारंगढ़ – सारंगढ़ क्षेत्र के युवा हृदय सम्राट एवं कर्मठ कांग्रेस नेता राजकुमार गोलू अग्रवाल को विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने नगरपालिका परिषद सारंगढ़ में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है राजकुमार गोलू अग्रवाल को इस पद पर नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कांग्रेसी हल्कों में हर्ष की लहर हैं। उल्लेखनीय हों राजकुमार गोलू अग्रवाल पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष और एक समय में सांसद परसराम भारद्वाज के खासमखास सिपहसलारों में एक एक प्रखर वक्ता राम अवतार अग्रवाल के सुपुत्र और नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल के भतीजा हैं।आज ताजा राजनैतिक परिदृश्य में भी राजकुमार गोलू अग्रवाल क्षेत्र में युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं और कांग्रेस के हर एक कार्यक्रम में अग्रणी बनकर भाग लेते हैं उनके इस निष्ठा और समर्पण का उपहार उन्हें सारंगढ़ नगरपालिका में विधायक प्रतिनिधि नियुक्ति के रुप में मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button