छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

विद्यार्थियों का भरोसा परीक्षाओं में कायम रह सके – बिनोद भारद्वाज

सारंगढ़। जिपं सदस्य बिनोद भारद्वाज ने नीट 2026 परीक्षा रद्द होने को लेकर केंद्र सरकार व संबंधित एजेंसियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि – मेडिकल प्रवेश परीक्षा जैसे संवेदन शील मामले में पेपर लीक की घटना लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।बिनोद भारद्वाज ने कहा कि – 3 मई को आयोजित नीट परीक्षा पर पेपर लीक के आरोप लगना और बाद में परीक्षा रद्द होना बेहद चिंताजनक है । विद्यार्थियों ने वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद परीक्षा दी थी पर सरकार की लापर वाही और व्यवस्था की विफलता के कारण उनके सपनों पर पानी फिर गया, बिनोद ने कहा कि- लाखों छात्र-छात्राएं मानसिक तनाव और असमंजस की स्थिति में हैं,सरकार को दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि – विद्यार्थियों का भरोसा कायम रह सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button