
सारंगढ़ । जिला को सजाने सँवारनेवाले जिला कलेक्टर डाँ संजय कन्नौजे के स्थानांतरण बाद पहली बार विदाई समारोह आशा निकेतन में वृद्ध माता एवं पिताओं से आशीर्वाद लेकर किया गया । जिला कलेक्टर डाँ संजय के ट्रांसफर होने के बाद वृद्धाश्रम आशा निकेतन में डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिक्षा शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी विनय तिवारी, रामनिवास तिवारी, महिला एवं बाल विकास के अधिकारी, समाज सेवी नन्दकिशोर केजरीवाल, नत्थू केडिया, विजेंद्र केसरबानी, महेंद्र अग्रवाल, घनश्याम बंसल, साथ ही प्रमुख व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में कलेक्टर डाँ संजय कन्नौजे का नंद किशोर, महेंद्र अग्रवाल द्वारा साल एवं श्रीफल दे उन्हें उनके उन्नतशील कार्यकाल के लिए सम्मान एवं बधाई दी गई । कलेक्टर डाँ संजय कन्नौजे ने अपने उद्बबोधन में बताया कि -जिला सारंगढ़ के लोगों से उन्हें काफी लगाव था एवं आने वाले समय में बना रहेगा । इसके साथ ही जिला इकाई सारंगढ़ छग चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा पशु पक्षियों के लिए दाना चारा पानी पीने के लिए घनश्याम बंसल के बनाए गए विशेष पात्र का भी उन्होंने प्रदान कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया।अंत में उपस्थित जनों ने अत्यंत दुखी हृदय से कलेक्टर साहब को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी ।














