छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बरमेकला ब्लॉक में लगभग 1 करोड़ विकास कार्यों का लोकार्पण और 9 लाख का भूमिपूजन किया*

*वित्त मंत्री ने गोबरसिंहा, साल्हेओना मानिकपुर बड़े, विश्वासपुर, बरगांव में दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 अप्रैल 2026/वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओ पी चौधरी ने गुरुवार संध्या में अपने विधानसभा क्षेत्र में शामिल बरमेकला ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोबरसिंहा में कई विकास कार्यों को साकार किया है। उन्होंने कहा कि जब तक मेरी सांस चलती रहेगी। मैं विकास के लिए कार्य करुंगा चाहे इसके लिए मुझे जीतना भी मेहनत क्यों न करना पड़े, मैं पीछे नहीं हटूंगा। आप लोग के आशीर्वाद ही मुझे विकास कार्य करने में ताकत देती है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दौरे में शामिल गोबरसिंहा, साल्हेओना मानिकपुर बड़े, विश्वासपुर, बरगांव सभी गावों में सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर विभिन्न कार्यों के लोकार्पण किया। किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी को सरसों से तौला गया। साथ ही केला से भी तौला गया। दौरे में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, सत्ताधारी दल के जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, डॉ अभिलाषा नायक, जनपद अध्यक्ष विद्या चौहान, जनपद सभापति गणेशी चौहान, सरिता मुरारी नायक, रामकुमार नायक, कमलेश अग्रवाल, प्रदीप सतपथी, रानु स्वर्णकार, कैलाश पंडा, मनोहर पटेल, सरपंच उपस्थित थे।

विकास कार्यों में जिला खनिज संस्थान न्यास योजनांतर्गत स्वीकृत सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य फुरसो घर से लक्ष्मीनारायण घर तक स्वीकृत राशि 10 लाख का लोकार्पण, नाली निर्माण कार्य (बाजार परिसर में) स्वीकृत राशि 10 लाख, गौण खनिज मद योगनांतर्गत स्वीकृत – सी.सी.रोड निर्माण कार्य (बाजार परिसर में) स्वीकृत राशि 13 लाख , गौण खनिज मद योगनांतर्गत स्वीकृत बाजार परिसर में रोड का मरम्मत (जीर्णोद्धार कार्य) स्वीकृत राशि – 5 लाख लोकार्पण, मनरेगा योगनांतर्गत स्वीकृत समुदाय के लिए चेक डेम निर्माण कार्य कटंगी नाला में स्वीकृत राशि – 14.46 लाख, जिला खनिज संस्थान न्यास योजनांतर्गत स्वीकृत सी.सी. रोड निर्माण कार्य (बीच बस्ती बाजार परिसर में) स्वीकृत राशि – 10 लाख लोकार्पण साथ ही साल्हेओना में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र सीएससी भवन निर्माण कार्य 5 लाख, शेड निर्माण 10 लाख, विश्वासपुर में सांस्कृतिक मंच निर्माण 3 लाख, सामुदायिक भवन निर्माण 15 लाख शामिल है। वित्त मंत्री ने मानिकपुर बड़े सहित इन सभी गांवों में दस दस लाख रूपये के कार्यों को स्वीकृत करने की घोषणा की, वहीं विश्वासपुर राधा माधव मंदिर में 20 लाख के कार्य की स्वीकृति की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button