छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला कांग्रेस ने मनाया राजीव गांधी की जयंती दी श्रद्धांजलि

सारंगढ़। जिला कां. कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के दिशा निर्देश एवं जिलाध्यक्ष तारा चंद देवांगन के मार्ग दर्शन में पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी जी की जयंती मनाई गई। कांग्रे.ने राजीव की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और कहा कि – राजीव जी ने संचार क्रांति लाई, युवाओं को 18 वर्ष में मतदान करने का अधिकार दिलाया, एक सशक्त पंचायती राज की कल्पना की और पंचायती राज संगठन को मजबूत किया। वें विकसित भारत के स्वप्नदृष्टा रहे। जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राजीव जी को आज हम सच्चे मन से श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करते हैं जिला कां. कार्यालय में वृक्षा रोपण किया। उक्त अवसर में विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, सूरज तिवारी, संजय दुबे, गोल्डी नायक, मंजूलता आनंद , राधे जायसवाल, सरिता गोपाल, विनोद भारद्वाज जिपं सदस्य, अजय बंजारे नपा विधायक प्रतिनिधि, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पटेल, रामनाथ सिदार, सतीश श्रीवास, शंकर चौहान, अश्वनी चंद्रा, शंकर चंद्रा, राकेश जाटवर, रामेश्वर चंद्रा आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button