छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*कैरियर काउंसिलिंग, समय प्रबंधन पर प्रशिक्षण – प्रियंका*

सारंगढ़ ।अंतर्गत शास. प्राथ. शाला दहिदा में पदस्थ ऊर्जा वान प्रधान पाठक राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी, शाउमा. विद्यालय हरदी के विशेष आमंत्रण पर विद्यालय पहुँची। कार्यक्रम की शुरुआत मनोज जांगड़े के द्वारा सरस्वती वंदना के प्रस्तुतिकरण से हुई विद्यालय की प्राचार्य विभावरी ठाकुर द्वारा बैच लगाकर गोस्वामी का स्वागत अभिनन्दन किया गया । शालेय स्टाफ़ एवम विद्यार्थियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट किया गया । प्रियंका गोस्वामी द्वारा कैरियर काउंसिलिंग, लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास, कम्युनिकेशन स्किल , नेतृत्व एवं प्रबंधन जैसे सम सामयिक महत्व के विषयों पर उत्कृष्ट और छात्र उपयोगी प्रशिक्षण दिया गया । इस अवसर पर विभावरी सिंह ठाकुर , श्रीमती प्रियंका गोस्वामी, नीलिमा बरगाह, भगवती जोल्हे, अंजली साहू, तुलसी देवांगन,एस. यादव, बी आर निषाद,एम जांगड़े, सी एस खंडेकर, प्रियंका खूंटे, शुचिता केरकेट्टा, मंजू कुर्रे,सीमा गुप्ता, हेमलता पटेल,ममता साहू, शकुंतला सिदार, दमयंती पटेल,आरके कोशले विश्वनाथ पटेल, केके कर्ष, एनके निराला, सत्येंद्र महिलाने की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button