छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिले के आधार कार्ड से रायगढ़ जिला का नाम हटाने गोपाल बाघे ने कलेक्टर को लिखा पत्र।

सारंगढ़/ नए जिले सारंगढ़ बिलाईगढ़ गठन के बाद आधार कार्ड में जिला का नाम अपडेट करना आवश्यक है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गोपाल बाघे ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग किया है कि जिले के आधार कार्ड में पूर्व से रायगढ़ जिला का नाम अंकित है। उसको आधार सिस्टम से हटाकर सारंगढ़ बिलाईगढ़ किया जावे और जिले के सभी आधार कार्ड धारियों को निःशुल्क में दुतीय प्रति उपलब्ध कराया जाए। आम नागरिक आधार कार्ड जिला परिवर्तन के लिए अपडेट कराने आधार कार्ड सेंटर के चक्कर काट रहे।ग्रामीणों के बताये अनुसार आधार कार्ड सुधारने व अपडेट के लिए सरकार द्वारा प्रति आधार कार्ड 75 रुपये निर्धारित किया जाना व आधार कार्ड सेंटर में अतिरिक्त 50 से 60 रुपये लिया जा रहा है इसी तरह प्रति आधार कार्ड में अपडेट के नाम से 125 से 135 रुपए लिया जाना जनता के साथ अन्याय हो रही है।जिले में कुल जनसंख्या लगभग 6 लाख 17 हजार 2 सौ 52 है। इसी तरह जनता की राशि बेवजह नुकसान हो रही है। प्रवक्ता बाघे ने कलेक्टर से मांग किया है कि बिना अपडेट किये जिले भर के वोटर आईडी को परिवर्तन किया गया और एक साथ तत्कालीन जिला को हटा कर वर्तमान जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ किया गया इसी तरह आधार कार्ड में भी किया जाए ताकि जनता को आर्थिक क्षति के साथ परेशानी न हो। और दुतीय प्रति निःशुल्क में उपलब्ध कराए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button