छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्रों मे CBC मशीनें बंद, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे ने सचिव को लिखा पत्र

सारंगढ़ – सारंगढ़ क्षेत्र के प्रायः सभी स्वास्थ्य केंद्रों में CBC मशीनें बंद है जिसके कारण क्षेत्र के बीमार मरीजो को ब्लड टेस्ट के लिए जिला चिकित्सालय आना पड़ रहा है जिसके कारण मरीज और उसके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है मरीज और उसके परिवार वालो को निजी पैथालॉजी भी जाना पड़ रहा है जिससे उन्हें आर्थिक नुक़सान भी उठाना पड़ रहा है इस समस्या के संबंध मे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे ने स्वास्थ्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को पत्र प्रेषित कर सारंगढ़ क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्रों में CBC मशीनो की मरम्मत या नई मशीन देने की मांग की है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे ने बताया कि CBC मशीन की ब्यवस्था हो जाती है तो क्षेत्र के बीमार मरीजों की परेशानी और साथ ही आर्थिक नुकसानी खत्म हो जायेगी।
उल्लेखनीय हो जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे क्षेत्र के दौरे पर कही भी जाते हैं तो जनता से रूबरू होते ही हैं साथ स्कूलो और स्वास्थ केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां के समस्याओं की संज्ञान भी लेकर उसके समाधान की कवायदें शीघ्र करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button