
पुलिस मामले की कर रही जांच
सारंगढ़ न्यूज -आज रात्रि लगभग 9 बजे स्थानीय रानी लक्ष्मी बाई काम्प्लेक्स में हाथापाई के बाद हाथ की कलाई में पहने चूड़ा से घातक हमला के बाद नवयुवक छोटू निषाद के सिर के नीचे माथे पर गंभीर चोट की खबर मिली है और इस मामले की रिपोर्ट सारंगढ़ पुलिस थाने मे दर्ज होने के बाद मामले की जांच पुलिस कर रही है।इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय फुलझरिया पारा निवासी छोटू निषाद और बीड़पारा निवासी बिट्टू खान के बीच कहासुनी हो गई, इसके बाद बिट्टू खान अपने साथी मिंटू खान,अमान खान,जुम्मन खान,को अपने साथ में लेकर छोटू निषाद को ढूंढते हुये रानी लक्ष्मीबाई काम्प्लेक्स पहुंच कर गाली गलौज करते हुये बिट्टू ख़ान ने अपने हाथ में पहने चूड़े से घातक हमला कर दिया ।घटना की रिपोर्ट सारंगढ थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस ने छोटू निषाद का डाक्टरी मुलाहिजा करवाया और मामले की जांच कर रही है।छोटी सी बात पर बहसा बहसी और हाथा पाई तीन चार नवयुवकों द्वारा करने के पीछे अंदर ही अंदर कोई अन्य मुद्दा होने की भी आशंका होने की भी खबर मिल रही है। जो पुलिसिया जांच में सामने आ सकती है।














