
सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे रायपुर पहुंचकर मंत्री वन एवं जल संसाधन विभाग छग , सचिव छग शासन से अपने क्षेत्र के बांधों को व्यवस्थित करने ज्ञापन दिए । जिसमें सिंचाई विभाग के निरीक्षण कुटीर निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की स्वीकृति हेतु सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड सारंगढ़, अंतर्गत विभिन्न गांवों के जनसंपर्क भ्रमण के दरम्यान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पर्यटकों ने पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु सिंचाई विभाग अंतर्गत निरीक्षण कुटीरों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्याकरण हेतु अवगत कराए हैं ग्रामीण अंचलों में पर्यटन के विकास एवं विस्तार को बढ़ावा देने के लिए निम्नाकिंत निरीक्षण कुटीरों में नवनिर्माण,मरम्मत सौंदर्याकरण कार्य कराया जाना है । अनुमानित लागत सारंगढ़ के पुटका जलाशय (आमाकोनी बांध) में नवीन विश्राम गृह निर्माण एवं सौंदर्याकरण कार्य 150 लाख रुपए , सारंगढ़ के केड़ार जलाशय के अंतर्गत निरीक्षण कूटीर का मरम्मत , बाऊडरीवाल निर्माण एवं सौंदर्याकरण कार्य 90 लाख रु . किंकारी जलाशय के अंतर्गत निरीक्षण कुटीर का मरम्मत बाऊडरीवाल निर्माण व सौंदर्याकरण कार्य हेतु 150 लाख मंत्री जी से अनुरोध है कि – पर्यटन स्थलों को विकसित करने उक्त निर्माण कार्यों की स्वीकृत प्रदान करने का कष्ट करेंगे । यह मांग जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने की है ।














