छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

परशुराम भवन निर्माण हेतु नगर पालिका ने तहसीलदार से मांगी भूमि, जिला पंचायत अध्यक्ष की पहल

सारंगढ़। ब्राह्मण समाज की वर्षों पुरानी मांग को दृष्टिगत रखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे ने सारंगढ़ में परशुराम भवन के निर्माण की दिशा में सार्थक पहल की है। हाल ही में विभिन्न विकासखंडों के जनसंपर्क दौरे के दौरान ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने जिला मुख्यालय में एक सुसज्जित परशुराम भवन की आवश्यकता जताई थी। इस पर संजय पांडे ने समाज की मांग को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर प्रस्ताव रखा।

इस क्रम में सारंगढ़ नगर पालिका द्वारा तहसीलदार से उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने हेतु आवेदन किया गया है। वर्तमान में समाज भवन मौजूद नहीं है, तथा सामाजिक या धार्मिक आयोजनों के लिए उपयुक्त भवन नहीं होने से अनेक प्रकार के कस्तो का सामना करना पड़ता हैँ

नगरपालिका ने तहसीलदार से नए भवन निर्माण हेतु वैकल्पिक स्थान का चयन कर संबंधित नक्शा एवं खसरा विवरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया है ताकि समाज को एक सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त सामुदायिक भवन प्राप्त हो सके।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में समाज के भवन कमी के कारण समाज को परशुराम जयंती, सामूहिक बैठकें एवं अन्य आयोजनों के लिए अन्य भवनों पर निर्भर रहना पड़ता है। तथा समाज के आर्थिक रूप से सबल नहीं रहने वाले परिवार को मांगलिक एवम दुःखद कार्यों को सम्पादित करना काफी मुश्किल होता हैं समाज के लोगो की होने वाली समस्या एवम कठनाई यो को देखत हुए.

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे द्वारा समाज की इस मांग को प्राथमिकता देकर नए परशुराम भवन निर्माण के लिए की गई पहल को ब्राह्मण समाज सहित समस्त नगरवासी सराहनीय कदम के रूप में देख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button