छत्तीसगढ़राजनीती

भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास,रायपुर सारंगढ़ बिलाईगढ और महासमुन्द जिले के कार्यक्रमों में शरीक होंगे,,

रायपुर — भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब 6 मई 2025 को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास में रायपुर सारंगढ़ बिलाईगढ एवं महासमुन्द जिला के कार्यक्रमों में शरीक होंगे।युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम का ब्यौरा निम्नानुसार है,वे 06/05/2025 को सुबह 8:25 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर में युवा कांग्रेस के साथियों से भेट मुलाकात करने के बाद सुबह 9:30 बजे रायपुर से बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ हेतु प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 1:00 बजे:–मान अध्यक्ष जी, मान विधायक देवेन्द्र यादव जी के साथ गिरौदपुरी धाम आगमन व मुख्य मंदिर दर्शन में दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे।वे
दोपहर 1:30 बजे:–बिलाईगढ़ पहुंचेंगे और सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिला युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित “जाति जनगणना हेतु आभार राहुल जी”कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 3:00 बजे भोजन हेतु आरक्षित है
दोपहर 4:00 बजे बिलाईगढ़ से महासमुंद शहर जिला महासमुंद हेतु प्रस्थान करेंगे।
शाम 6:00 बजे महासमुंद शहर जिला महासमुंद आगमन व युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित”नशा नहीं रोजगार चाहिए बढ़ती बेरोजगारी” के खिलाफ आयोजित “युवा मशाल रैली”में शामिल होंगे।
रात 8:00 बजे महासमुंद शहर से रायपुर स्वामी विवेकानंद विमानतल हेतु रवाना होंगे।
रात्रि 9:00 बजे रायपुर विमानतल आगमन व नियमित विमान से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।उक्त जानकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला युवा अध्यक्ष शुभम बाजपेयी ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button