छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत होगा

सारंगढ़ । जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार ने प्रेस को बताया कि – छग में राहुल गांधी की न्याय यात्रा 7 जिलों 536 किमी होकर गुजरेगी 67 दिनों में यात्रा 110 जिला 100 लोकसभा, 337 विधानसभा क्षेत्रों में होकर गुजरेगी । राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा। छत्तीसगढ़ के लोग तथा छत्तीसगढ़ के काग्रेस के कार्यकतो राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित है। हम सब प्रसन्न है कि – राहुल गांधी जी के भारत जोडो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में 8 फरवरी को प्रातः 10 बजे रायगढ़ में प्रवेश करने के बाद यात्रा छत्तीसगढ़ में 9 एवं 10 फरवरी को दो दिन विश्राम करेगी। दो दिन बाद 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़ , सक्ती, कोरबा होते हुये अबिकापुर के रास्ते उत्तर प्रदेश प्रवेश करेगी। हमारे प्रदेश में यात्रा का गुजरना हम सबके लिये गौरव का विषय है। रायगढ़ रेंगाली बॉर्डर के पास अरुण मालाकार , विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े , विधायक कविता प्राण लहरें के साथ ही साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के द्वारा भव्य स्वागत करते हुए रायगढ़ लाया जाएगा ।

अरूण मालाकार ने बताया कि – छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलो मीटर यात्रा करेंगे । 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में रहेंगे। 14 जनवरी 2024 को मणीपुर से मुंबई तक शुरू हुई यह न्याय यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुये 6700 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी । भुखमरी , महगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली साप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की न्यारा पदयात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी। देश की एकता , अखण्डता, सविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए काग्रेस प्रतिबद्ध हैजनाधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए काग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा।

विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने कहा कि – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश में सत्याग्रह के द्वारा जनता के महत्वपूर्ण मसलों को हल किया है। सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेंकेगा जो मृत्यु के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है। आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोडो जैसे पदयात्रा की जरूरत है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत से ही भाजपा डर गयी है। मणीपुर सरकार ने इम्फाल में यात्रा की शुरूआत के लिये पहले तो अनुमति देने से मना किया । जब अनुमति दी भी गयी तो उसमें शर्ते भी लगा दी गयी थी। असम की भाजपा सरकार ने यात्रा में बाधा करने के लिये स्तरहीन हथकडे अपनाया । भाजपा की मोदी सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है । वह नहीं चाहती है कि – देश की जनता की महगाई , बेरोजगारी जैसी समस्याओं के खिलाफ लोग एकजुट हो इसीलिये राहुल गांधी की यात्रा में बाधा पैदा करने के लिये षड़यंत्र रचा जा रहा है। मोदी सरकार कुछ भी कर ले लेकिन भारत के लोगों की आवाज न दबेगी न रूकेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button