छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

नन्हों की थाली में खुशियां, नेवता भोज में पहुंचीं संतोषी खटकर

रक्सा आंगनबाड़ी में बच्चों संग मनाया आत्मीयता का पर्व

सारंगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र रक्सा में आयोड़ित नेवता भोज कार्यक्रम बच्चों के लिए खुशियों और आत्मीयता से भरा रहा। कार्यक्रम में जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ की सभापति एवं भाजपा जिला मंत्री श्रीमती संतोषी खटकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साह बढ़ाया और बच्चों के साथ भोजन कर आत्मीयता का परिचय दिया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कनकलता बंजारे, सहायिका, रसोइया सहित बड़ी संख्या में नन्हे-मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे। बच्चों के लिए आयोजित नेवता भोज में उन्हें स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन परोसा गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया।

नेवता भोज कार्यक्रम में मौजूद श्रीमती संतोषी खटकर एवं आंगनबाड़ी कर्मकर्ता व बच्चे।

इस अवसर पर श्रीमती संतोषी खटकर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित

भोजन कराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के साथ अपनत्व और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव मजबूत करने की पहल है। बच्चों के स्वस्थ शरीर, बेहतर पोषण और उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बचपन जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। इस उम्र में बच्चों को उचित पोषण, देखभाल और सकारात्मक वातावरण मिले तो उनके सर्वागीण विकास की मजबूत नींव तैयार होती है।

नेवता भोज जैसे आयोजन इसी भावना को आगे बढ़ाने का सराहनीय माध्यम हैं।

रक्सा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों के बीच खुशियां बांटने के साथ ही समाज को उनके पोषण और भविष्य के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भी बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button