छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

विधायक उत्तरी जांगड़े के प्रयास से अमलीपाली (ब) में धान उपार्जन केंद्र की मिली सौगात

सारंगढ़। सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमलीपाली (ब) के किसानों को बड़ी सौगात मिली है। विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े के प्रयासों से गांव में धान उपार्जन केंद्र की स्वीकृति मिली है। इससे क्षेत्र के किसानों को अब धान बेचने के लिए दूरस्थ केंद्रों तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।
धान उपार्जन केंद्र शुरू होने से किसानों को स्थानीय स्तर पर ही धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनके समय, श्रम और परिवहन खर्च की बचत होगी। लंबे समय से क्षेत्र के किसान स्थानीय स्तर पर धान खरीदी केंद्र की आवश्यकता महसूस कर रहे थे।
विधायक उत्तरी जांगड़े ने इस सौगात को किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि अन्नदाताओं की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
धान उपार्जन केंद्र की स्वीकृति मिलने पर अमलीपाली (ब) के किसानों में खुशी का माहौल है। किसानों ने इस पहल के लिए विधायक उत्तरी जांगड़े के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button