छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

दो वाहनों में भीषण टक्कर,दो लोगो की मौके पर ही मौत,कई लोग घायल,, चंद्रपुर से माता दर्शन करके लौट रहे थे

संजय पांडे ने हास्पिटल पहुंच कर घायल लोगो की सुधि ली

सारंगढ़ – नगर के रायगढ़ रोड स्थित कुशल नगर के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को तेज रफ्तार माज़दा ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गए।बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में 25 से अधिक लोग सवार थे। सभी श्रद्धालु महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र के पटेरापाली, गाड़ाघाट और बागबाहरा इलाके के निवासी हैं। ये सभी चंद्रपुर में माता के दर्शन के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 12 से अधिक लोगों का उपचार जारी है। वहीं चार गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

संजय पांडे घायलों से मिलने पहुंचे हास्पिटल

————————————————

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे इस दुर्घटना मे घायल लोगो की सुधि लेने सारंगढ चिकित्सालय पहुंचे और डाक्टरों कों उनके उपचार में किसी प्रकार की कमी नही होने का निर्देश भी दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button