
सारंगढ़। जिला भाजपा कार्यालय में पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 26 बैठक सम्पन्न हुई । जिसके अंतर्गत जिले में आगामी मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग की आवश्यक तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुआ । जिसमे जिला भाजपा संगठन प्रभारी शंकर अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । प्रभारी द्वारा अपने उद्बोधन में प्रशिक्षण वर्ग की भूमिका, उसकी प्रासंगिकता एवं प्रभाव शीलता पर समग्र मार्गदर्शन दिया। इस जिला बैठक पर उपस्थित जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, महामंत्री द्वारिका साहू व अमित तिवारी, जिले के समस्त पदाधिकारी गण, सभी मण्डल प्रशिक्षण वर्ग प्रभारीगण, विषय वक्ता गण, मंडल अध्यक्ष व महा मंत्री गण सहित वरिष्ठ नेताओं ने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया ।














